आखिर काजोल डर्टी रोल क्यों नहीं कर पातीं?
बॉलीवुड की नामचीन और सशक्त अभिनेत्री काजोल की फिल्में शादी के बाद भी हिट हो रही हैं जो कि यह साबित करती है कि फिल्में अच्छे अभिनय और अच्छी कहानियों से चलती है।
लेकिन काजोल ने कहा कि मुझे लोग अच्छी अभिनेत्री कहते हैं लेकिन मेरे लिेए भी द डर्टी पिक्टर जैसा रोल करना काफी मुश्किल होता क्योंकि मुझे लगता है कि इस तरह के रोल के लिए आपका माइंट सेट होना चाहिए जो कि एक शादी-शुदा और बच्चों वाली महिला के लिए आसान नहीं होता। निसंदेह विद्या बालन ने बेहतरीन रोल किया है फिल्म द डर्टी पिक्चर में। हां मैं विद्या का कहानी वाला रोल जरूर करना चाहूंगी।
बतौर काजोल वो द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्में अपने बच्चों के साथ बैठकर नहीं देखना पसंद करती हैं। अपने पति अजय देवगन की तरह ही काजोल भी हल्की-फुलकी और फैमिली फिल्में देखना और करना पसंद करती हैं। काजोल ने कहा कि आज का सिनेमा काफी प्रगतिशील है जो कि देखकर काफी अच्छा लगता है।
फिलहाल काजोल अभी अपने घर-परिवार में व्यस्त हैं। हां कुछ विज्ञापनों को वो भले ही शूट तक रही हैं। काजोल ने कहा कि वो अच्छ कहानी मिलने पर ही फिल्में करेंगी अन्यथा वो अपने घर में ही रहना पसंद करेंगी।अपने बच्चों और अपने पति के साथ खुश काजोल ने यह बातें सालाना कार्यक्रम फिक्की फ्रेम्स में मीडिया से कहीं। काजोल ने यह भी कहा कि उनकी बेटी उनसे खुद कहती है कि मम्मी तुम अपनी हर फिल्म में रोती क्यों रहती हो? पापा की तरह गोलमाल वाली फिल्में क्यों नहीं करतीं?


Click it and Unblock the Notifications












