अजय देवगन पहुंचे हैदराबाद से मुंबई तो काजोल ने यूं किया अपनी बेटी को विश
अजय देवगन और काजोल अपनी बेटी न्यासा से कितना प्यार हम सभी जानते हैं। कल न्यासा 14 साल की हुईं।
अजय देवगन और काजोल अपने बच्चों को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा उनके बच्चे रहते हैं। कल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा 14 साल की हो गईं। काजोल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बहुत ही क्यूट अंदाज में विश किया ।
उन्होंने न्यासा की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने न्यासा को विश किया है। ये न्यासा की काफी बचपन की तस्वीर है। जिसमें वो बेहद क्यूट सी स्माइल दे रही हैं। अजय देवगन भी न्यासा के जन्मदिन पर हैदराबाद से गोलमाल की शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई पहुंचे।
न्यासा की मासी यानी की तनीषा मुखर्जी ने भी न्यासा को बहुत ही क्यूट अंदाज में विश किया। उन्होंने न्यासा की एक बचपन की तस्वीर शेयर की जिसमें वो स्वीमिंग पूल में नजर आ रही हैं।
न्यासा 14 साल की हो गई हैं और काजोल खुद भी मानती हैं कि वो अपनी मम्मी से ज्यादा पापा के क्लोज हैं। अजय देवगन भी अक्सर न्यासा के साथ सोशल इवेंट में स्पॉट किए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











