भारत छोड़ बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर शिफ्ट होंगी काजोल- इस वजह से लेना पड़ा ये बड़ा फैसला
कोरोना वायरस काफी समय से लगातार लोगों को परेशान कर रहा है और हर कोई इस वायरस से बचने के लिए हर मुमिकन कदम उठा रहा है। कोई लगातार घर में है तो कोई इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का सहारा ले रहा है। कई काम अभी भी ठप चल रहे हैं। एक ओर जहां सभी इस वायरस से बचने के लिए कोशिश कर रहे हैं तो वहीं इस मामले में हिदी फिल्मों के सितारे भी काफी ज्यादा सीरियस हैं। इन हालातों में उन्होने अपने बच्चों की सेफ्टी के लिए कई कदम उठाए हैं।
इस समय अजय देवगन का परिवार इसको लेकर चर्चा में चल रहा है और पता चला है कि काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ विदेश शिफ्ट हो रहीं है। गौरतलब है कि न्यासा भारत में ही रह रहीं थीं जबकि वो सिंगापुर में पढ़ाई करती हैं। ऐसी स्थिति में अजय और काजोल अपने बेटी को अकेले सिंगापुर नहीं भेजना चाहते हैं। इसलिए काजोल ने ये फैसला किया है कि वो न्यासा के साथ सिंगापुर में रहेंगी।
मीडिया के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने उठाया बड़ा कदम- पुलिस स्टेशन पहुंच दर्ज कराई ये शिकायत


Click it and Unblock the Notifications