हेलीकॉप्टर ईला: अजय देवगन और तब्बू के सुपरहिट गाने रुक रुक में नाचती आएंगी काजोल
अभिनेत्री काजोल एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार है और एक के बाद एक शानदार खबरें आ रही हैं। जी हां हम बात कर रहे उनकी आने वाली फिल्म हेलीकॉप्टर ईला की जिसमें वो एक सिंगर का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। बता दें कि इसके लिए फिल्म विजयपथ का एक सुपरहिट गाना रुक रुक रुक अरे बाबा रुर रिक्रिएट किया जा रहा है। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन पर ये गाना फिल्माया गया था और इसमे तब्बू अजय को छेड़ते हुए नजर आ रही थीं। एक बार फिर से इसको हेलीकॉप्टर ईला में लिया जा रहा है कि जिसको रिक्रिएट करने की जिम्मेदारी राघव सच्चर को दी गई है।
बता दें कि इसके पहले भी राघव ने कई गानों को रिक्रिएट किया है और इस गाने से भी काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस जानकारी को सोशल मीडिया पर फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट किया है और इसकी जानकारी दी है।

इस फिल्म को निर्देशक प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया है। बता दें कि इस फिल्म का सब्जेक्ट काफी अलग है और इसमें मां और बेटे के बीच काफी ज्यादा मस्ती है और इमोशन भी है।
फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको लगेगा की कहानी कई जगह करवट लेगी और आपको अपने से बांध कर रखेगी। फिल्म में आपको एक झलक नेहा धूपिया की भी नजर आएगी।
इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है। फिल्म 12 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज की जा रही है। इस समय काजोल इस फिल्म की प्रमोशन को लेकर काफी ज्यादा मेहनत कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











