"सुहाना की तरह फोटोग्राफर्स ने मेरे बच्चों के साथ किया तो मैं आपा खो बैठूंगी "
कुछ समय पहले ट्यूबलाइट की स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खान की बेटी सुहाना को फोटोग्राफर्स ने कुछ इस तरह घेरा था कि वो परेशान हो गईं थी। इसकी अच्छी खासी आलोचना भी की गई। आज के समय में स्टार किड्स भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं, लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं और उन्हें देखना चाहते हैं।
[तैमूर हैं क्यूट..तो बड़े भाई का भी जवाब नहीं..शेयर की शर्टलेस तस्वीर]
स्टार्स भी इस बात से परिचित हैं लेकिन वो भी चाहते हैं कि उनके बच्चे आम जिंदगी जिएं। हाल में काजोल ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और अपनी राय भी दी। भले काजोल के बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान ने मीडिया से गुजारिश की कि वो बच्चों की एक दो तस्वीरें लेकर छोड़ दें क्योंकि उन्हें आदत नहीं है।

इसी बात पर जब एक इंटरव्यू में काजोल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "जैसा सुहाना के साथ हुआ अगर वैसा कुछ मेरे बच्चों के साथ हुआ मुझे बहुत अधिक गुस्सा आएगा और मैं अपना आपा खो बैठूंगी।" उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि सुहाना के साथ जिस तरह से बर्ताव हुआ वो दादागिरी दिखाने जैसा था।
काजोल का मानना है कि मीडिया को जिम्मेदार होना चाहिए जब बात स्टार किड्स की होती है। हमें पता है कि वो पैदा होते ही स्टार की तरह ट्रीट किए जाते हैं लेकिन उन्हें ये समझ नहीं आता और वो ना तो इस प्रेशर को झेल पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












