मल्टी स्टारर फ़िल्म, एक ही हसीना ने लूटी वाहवाही, पर दर्द ऐसा कि आज तक नहीं भुला पाई अंजलि

साल 2001 में एक ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज हुई थी जिसने पूरे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को करण जोहर लेकर आए थे। बता दें कि ये फ़िल्म करण जौहर के दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म में तीन बड़े एक्टर और तीन बड़ी हसीनाएं नजर आई। लेकिन इसके बावजूद भी एक ही एक्ट्रेस ने पूरी फिल्म की लाइमलाइट बटोर ली। यहां तक कि इस फिल्म के गानों ने भी हर किसी के दिलों को छू लिया था। इस फिल्म में कभी तो इमोशन से भरा हुआ सीन दिखाया गया तो कभी रोमांटिक सीन से हर किसी के दिलों की धड़कन को तेज कर दिया गया।
इस फिल्म के दौरान काजोल को मिला भूला ना जाने वाला दर्द
दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2001 में आई 'फिल्म कभी खुशी कभी गम' की। इस फिल्म ने घर-घर में एक खास पहचान बनाई और इतना ही नहीं इसके कलाकार भी दर्शकों के दिलों में उतर गए थे। इस फिल्म में मल्टी स्टार नजर आए। लेकिन इसके बावजूद भी अंजलि का किरदार निभा रही काजोल ने हर किसी के दिलों पर छाप छोड़ दी। फिल्म तो काफी बेहतरीन हिट हुई थी। इसके बावजूद भी एक्ट्रेस को भूला ना जाने वाला दुख मिल गया।
उन दिनों शाहरूख और काजोल की जोड़ी थी हिट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'कभी खुशी कभी गम' के डायरेक्टर करण जौहर के इमोशंस इस फिल्म से काफी हद तक जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस वह ऐश्वर्या राय बच्चन को बनाना चाहते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि काजोल की उन्हीं दिनों अजय देवगन से शादी हुई थी, तो उन्होंने सोचा कि शायद एक्ट्रेस इस रोल के लिए मना कर दे। लेकिन जब ये बात शाहरुख खान को पता चलती है तो वह करण जौहर को काजोल का ही नाम सजेस्ट करते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन दिनों काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी काफी ज्यादा हिट थी और दर्शकों को भी पसंद आती थी।
फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं काजोल
फिर क्या था करण जोहर ने काजोल से बात की और फिल्म की स्टोरी सुनते ही एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए हां कर दिया। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल प्रेग्नेंट थी। इस फिल्म को सफलता तो काफी अच्छी हासिल हुई, लेकिन उन दिनों एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दरअसल उन दिनों काजोल का मिसकैरेज हो गया था और आज तक वह इस दर्द को भूल नहीं पाई है।
बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही करण जौहर की फिल्म
करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन को देखा गया था। इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया जाता है। यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर भी दुनियाभर में इस फिल्म ने 119.29 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया। दर्शकों द्वारा भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है और आज की जनरेशन भी इस फिल्म को देखना काफी पसंद करती है।


Click it and Unblock the Notifications