..................... Kajol Visits Durga Puja pandal in Mumbai, video goes Viral with cousin sister Sharbani Mukherjee - Hindi Filmibeat

दुर्गा पूजा पंडाल में इस अंदाज में नजर आईं काजोल, बहन शरबानी मुखर्जी के साथ बतियाते वीडियो वायरल!

By Filmibeat Desk
kajol-visits-durga-puja-pandal-in-mumbai-looks-stellar-in-yellow-saree-video-goes-viral

Kajol Durga Puja Pics: दुर्गा पूजा उत्सव पूरे जोरों पर है और बॉलीवुड सितारे भी त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस दफा भी दुर्गा पूजा पंडाल में मां के दर्शन के लिए पहुंचीं। जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तस्वीरों और वीडियो में काजोल को उनके परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में देखा जा सकता है। एक पैपराज़ी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है, जहां काजोल लाल ब्लाउज के साथ एक चमकदार पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है.. और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने पारंपरिक पहनावे के साथ भारी झुमके और चूड़ियां भी पहनी हैं।

चचेरी बहन के साथ दिखीं काजोल

काजोल जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची थीं। इस मौके पर काजोल की चचेरी बहन शरबानी मुखर्जी को भी देखा गया। वीडियो में दोनों को साथ बैठे बातचीत करते देखा जा सकता है। शरबानी ने इस मौके पर ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी जो उन पर खूब जंच रही थी।

बता दें, इस पूजा का आयोजन अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी द्वारा किया जाता है। इस मौके पर काजोल के लुक की काफी चर्चा हो रही है। पीली साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दुर्गा पंडाल में एक्ट्रेस ने देवी मां की प्रतिमा के आगे जमकर फोटो भी क्लिक कराईं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Read more about: kajol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X