काजोल को Kiss करने पर ट्रोल हुए सगे चाचा, जया बच्चन का भी पकड़ा हाथ, लोग बोले- 'ठरकी बुड्ढा..'

Kajol's Uncle Troll- हर साल दुर्गा महोत्सव के दौरान काजोल के वीडियोज सामने आते हैं और उनके साथ साथ उनके चाचा भी चर्चा में रहते हैं। इस साल भी काजोल के इन चाचा के कुछ वीडियो सामने आए हैं लेकिन लोग उनको बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
वीडियोज में देखा जाता है कि काजोल के अंकल उनको काफी पसंद करते हैं और उनके पास ही रहते हैं। कई बार उनको हग और किस करते हुए भी देखा जाता है। लेकिन लोगों को अब पिता समान चाचा से उनकी भतीजी का ऐसा करना भी नागवार गुजर रहा है।
लोग लगातार अंकल को ट्रोल कर रहे हैं और उनको 'ठरकी बुढ़ा' कहकर खरी खोटी सुना रहे हैं। अब वायरल हो रहे वीडियो में काजोल और जया बच्चन साथ में नजर आ रहे ही हैं और उनके अंकल से मिलती दिखाई दे रही हैं।
काजोल उनको हग करती हैं और इसके बाद अंकल जी जया बच्चन का भी हाथ थामे दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह की बातें करते हुए ट्रोल कर दिया है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''बुड्ढा हर वक्त चिपकने में ही रहता है।'' एक ने लिखा. ''ठरकी बुड्ढा।'' एक ने लिखा, ''ये बुड्ढा नहीं सुधरेगा।'' एक ने लिखा, ''आ गया बुड्ढा लाइमलाइट लेंने।'' एक ने लिखा, ''वह केवल इसमें ही अच्छी है! आलिंगन और चुंबन!'' एक ने लिखा, ''लोगो की मानसिकता इतनी खराब हो चुकी है कि बिना सोचे समझे लिखना है काजोल के चाचा या चाचा बाप की तरह होते हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन काजोल ने अभी तक किसी तरह का जवाब नहीं दिया।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications