अजय देवगन की फिल्म में काजोल की धमाकेदार एंट्री- 8 सालों के बाद आए साथ!

काफी समय से अफवाह थी कि काजोल अजय देवगन की फिल्म तानाजी में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। बहरहाल, यह खबर पक्की है और काजोल फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में हो रही है। बता दें, अजय देवगव और काजोल लगभग 8 सालों के बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।

जन्मदिन पर सुपरस्टार प्रभास का धमाका- 'साहो' के धमाकेदार एक्शन की एक झलक

तानाजी अजय देवगन की बिग बजट फिल्म है। फिल्म की शूटिंग पूरे जोर शोर से शुरु हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2019 तक शूटिंग खत्म हो जाएगी। वहीं, फिल्म को 2019 के अंत तक रिलीज करने की बात चल रही है। चूंकि यह इतनी बिग बजट फिल्म है.. अजय देवगन इस फिल्म को 2019 के दशहरा या दिवाली पर रिलीज करना चाहते हैं।

Kajol

सिर्फ काजोल ही नहीं.. बल्कि अजय देवगन की तानाजी से सैफ अली खान और सलमान खान भी जुड़ने वाले हैं। जहां सैफ मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो सलमान छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा सकते हैं। यह एक कैमियो होगा।

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, आज हम सब शिवाजी के बारे में बात करते हैं, लेकिन शायद किसी को तानाजी याद हों.. लिहाजा, ऐसे किरदार को लोगों के सामने लाना मेरे लिए चुनौती है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी।

इतना ही नहीं.. खबर है कि अजय देवगन तानाजी बायोपिक को 3D में बनाने का प्लान कर रहे हैं। टोटल धमाल के बाद.. यह अजय देवगन की दूसरी 3डी फिल्म होगी।

{document1}

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X