काजोल-अजय की मां की सेहत सुधरी..अस्पताल स्टाफ को किया शुक्रिया
काजोल ने ट्वीट कर अस्पताल के स्टाफ को अपनी दोनों मां की अच्छी देखभाल करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
अजय देवगन की मां और काजोल की मां दोनों पिछले दिनों तबियत खराब के चलते एक ही अस्पताल में भर्ती थीं। अब खुशखबरी ये है कि दोनों की तबियत में सुधार है। काजोल ने ट्वीट कर अस्पताल के स्टाफ को अपनी दोनों मां की अच्छी देखभाल करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सूर्या अस्पताल के सभी लोगों का उनके द्वारा किए जा रहे शानदार काम और मेरी मां की अच्छी देखभाल किए जाने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। हैट्स ऑफ।

आपको बता दें कि अजय की मां वीणा देवगन को सीने की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो वहीं काजोल की मां डायबिटीज की दिक्कत के चलते अस्पताल पहुंची। अजय देवगन और काजोल दोनों ही इस दौरान इनके साथ मौजूद रहे थे।
शाहरुख खान का नया सपना तो बेहद लज़ीज़ है!
बताते चलें कि अजय को जैसे ही अपनी मां की तबियत बिगड़ने की खबर मिली तो वो राजस्थान में चल रही उनकी आने वाली फिल्म 'बादशाहो' की शूटिंग को बीच में छोड़कर फौरन मुंबई आ गए थे। वहीं बात करें काजोल के प्रोफेशनल करियर की तो वो फिर से 'वीआईपी 2' फिल्म से तमिल फिल्मों में वापसी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications