..................... Kajol Teased Shilpa Shetty Over Her Nail Polish Director Snapped at kajol shilpa shetty baazigar death scene - Hindi Filmibeat

Kajol ने Shilpa Shetty का खूब उड़ाया मजाक, डायरेक्टर ने गुस्से में कहा- 'ऐसा तुम्हारी बहन के साथ होता तो...'

Kajol

Kajol Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में अपनी सुपरहिट फिल्म बाजीगर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जो आज भी उन्हें हंसी दिला देता है। ये फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी और इसमें शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे उनके साथ थे। इस फिल्म को इसके जबरदस्त थ्रिल, म्यूजिक और परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाता है, लेकिन काजोल को एक बेहद इंटेंस सीन काफी फनी लगता है।

डेथ सीन में हंसने लगीं काजोल

एक इंटरव्यू में द लल्लनटॉप से बात करते हुए काजोल ने बताया कि फिल्म के एक इमोशनल सीन में शिल्पा शेट्टी को एक लाश का रोल करना था। सीन काफी सीरियस था, लेकिन जैसे ही काजोल की नजर शिल्पा के पैरों पर गई, वह खुद को हंसने से रोक नहीं पाईं। वजह थी शिल्पा के खूबसूरत तरीके से पॉलिश किए हुए पैर के नाखून।

काजोल ने हंसते हुए कहा- 'बेचारी शिल्पा लेटी हुई थीं और उन्हें मरी हुई लड़की का रोल करना था। लेकिन जब मैंने उनके पैर देखे तो सोचने लगी- अरे, मरते समय इतनी सुंदर नेल पॉलिश कौन लगाता है? और मैं हंसते-हंसते पागल हो गई।'

सीन की सीरियसनेस भुलाकर हंसने लगीं काजोल

काजोल ने बताया कि उस समय उन्हें सीन में रोना था लेकिन वह बार-बार हंसी रोकने में नाकाम रहीं। उन्होंने कहा- 'अब्बास भाई बार-बार समझा रहे थे - बेबी, फोकस करो... तुम्हें रोना है इस सीन में। लेकिन मैं बार-बार शिल्पा के पैरों को देखकर हंसी में लोट-पोट हो रही थी।'

आखिरकार डायरेक्टर अब्बास (अब्बास-मस्तान की जोड़ी में से एक) को सख्ती दिखानी पड़ी। काजोल बताती हैं- उन्होंने कहा - 'सोचो, अगर ये तुम्हारी बहन होती तो क्या तुम ऐसे हंस रही होतीं? बस, फिर मैं एकदम सीरियस हो गई और सीन में डूब गई।'

बाजीगर के बारे में

अब्बास-मस्तान की डायरेक्टेड बाजीगर 1993 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म हॉलीवुड मूवी A Kiss Before Dying से इंस्पायर्ड थी। इसमें शाहरुख खान ने एक एंटी-हीरो का रोल निभाया था- जो अपने परिवार के लिए बदला लेने के रास्ते पर चलता है। फिल्म की कहानी, सस्पेंस, गाने और परफॉर्मेंस ने इसे उस दौर की सबसे बड़ी हिट बना दिया था।

काजोल का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही सरजमीन नाम की फिल्म में नजर आएंगी, जिसे कायोज ईरानी ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी नजर आएंगे। फिल्म 25 जुलाई को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

Read more about: kajol shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X