''सलमान खान की फिल्म पक्के तौर पर 500 करोड़ कमाती है, तो उन्हें फीस मिलती है''
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री काजोल जल्द ही प्रदीप सरकार की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आने वाली है। कोई शक नहीं कि काजोल फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान काजोल ने मीडिया से भी बात की। बातचीत में जब काजोल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर-एक्ट्रेस की फीस में असमानता को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने काफी सधा हुआ सा जवाब दिया।
'मैं कभी स्टारडम या बॉक्स ऑफिस के बारे में सोचकर फिल्म नहीं कर सकता'
काजोल ने कहा- हां, कोई दो राय नहीं कि यहां एक्ट्रेस- एक्ट्रेस के बीच भेदभाव है। 100 साल हो गए इंडस्ट्री को लेकिन मुझे लगता है कि यह सब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से है। यदि सलमान खान की फिल्म 500 करोड़ कमाती है, तो कौन सी ऐसी एक्ट्रेस है जो 500 करोड़ कमाकर देगी.. वह भी पक्के तौर पर 500 करोड़। यह भी एक तरह का बिजनेस है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा- यहां इसके दो पहलू हैं। मैं खुश हूं कि आज के ऑडियंस बदल गए हैं। वह सभी तरह की फिल्में देखने थियेटर तक जा रहे हैं। वह स्टारडम को नहीं देखते। राजी, तुम्हारी सुलु या कहानी ले लो.. ये सभी फिल्में अब सिर्फ इसीलिए बन पा रही है क्योंकि आर्थिक तौर पर अब यह संभव दिखता है। हमारी ऑडियंस अब इस तरह की फिल्में देख रही है। यहां जो बिकता है, वही टिकता है। लेकिन हां, मैं यह भी मानती हूं कि फीस में बराबरी होनी चाहिए। इंडस्ट्री में लिंग आधारित भेदभाव गलत है।
बहरहाल, इसी के साथ यहां जानते हैं कुछ टॉप एक्टर- एक्ट्रेस की फीस-


Click it and Unblock the Notifications











