अजय देवगन की लड़ाई के बाद अब खुलेआम कीचड़ उछालेंगी काजोल!
काजोल ने आखिरकार करण जौहर और अजय देवगन की लड़ाई पर अपना मुंह खोल लिया है और उनकी बात सुनकर किसी को खुशी नहीं होगी। क्योंकि ये झगड़ा अब और गंदा होने वाला है।
काजोल ने पहली अपने, अजय देवगन और करण जौहर की लड़ाई पर मुंह खोला है और ये मानकर चलिए कि अब बात बढ़ेगी और दोनों पार्टी एक दूसरे पर कीचड़ उछालने को तैयार हो जाएगी।
काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वैसे तो मैं जल्दी कुछ कहती नहीं हूं। पर जब मैं कहती हूं तो मैं ये ज़रूर देखती हूं कि मेरी बात पूरी दुनिया सुने। आजकल लोग बहुत इमोशनल हो रहे हैं, किताबों...फिल्मों को प्रमोट करने के लिए भोले बन रहे हैं और कुछ भी बोल रहे हैं लिख रहे हैं।

अजय देवगन और करण जौहर की लड़ाई तो कोई भूला नहीं होगा। सब कुछ शुरू हुआ था शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के क्लैश के साथ। अजय देवगन ने एक क्लिप लीक किया जहां केआरके फोन पर बात करते हुए कह रहा था कि करण जौहर ने उसे 25 लाख दिए।
इसके बाद अजय देवगन ने डिमांड की, कि अगर करण जौहर वाकई ऐसा करते हैं तो उन पर जांच होनी चाहिए। बहरहाल, सारा मामला तब बिगड़ा जब काजोल ने इस पूरी वारदात पर ट्वीट किया SHOCKED!
बाद में अपनी किताब में करण जौहर ने काफी ज़्यादा खुलासे किए और इस कारण से बातें और बिगड़ीं। करण जौहर ने काजोल के बारे में जो जो कहा वो कोई सोच भी नहीं सकता था। पढ़िए उनके सारे बयान और खुलासे यहां।
इसके बाद काजोल ने पहली बार चु्प्पी तब तोड़ी जब उन्होंने कहा कि कुछ रिश्ते संभालने के लिए बने ही नहीं होते। वो समय के साथ खत्म हो जाते हैं। और अब काजोल के इस रिएक्शन के बाद यह तय है कि करण जौहर चुप तो नहीं बैठेंगे। बस अब इंतज़ार करिए!
तब तक एक बार और बता देते हैं कि आखिर करण जौहर ने काजोल - अजय के बारे में क्या क्या कहा -


Click it and Unblock the Notifications