काजोल ने सैफ अली खान को मारा करारा ताना, तान्हाजी का काम छोड़ कर छुट्टी मना रहे
अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर तानाजी, 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है और फिल्म की प्रमोशन ज़ोरदार तरीके से चल रही है। लेकिन फिल्म को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं अजय देवगन और फिल्म की सपोर्टिंग कलाकार काजोल। वहीं सैफ अली खान, करीना कपूर के साथ स्विट्ज़रलैंड में न्यू ईयर की छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में उनकी तस्वीरें भी तेज़ी से वायरल हुई हैं।
इन्हीं में से एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए काजोल ने सैफ को ताना मारते हुए लिखा कि ओमकारा में अजय देवगन को धोखा दिया और तान्हाजी में फिर से धोखा मिला। अब यूं तो काजोल मज़ाक कर रही होंगी लेकिन उनके कहने का मतलब यही था कि सैफ, तान्हाजी का प्रमोशन छोड़कर छुट्टियां मना रहे हैं।

अब ज़ाहिर सी बात है कि बॉलीवुड में कोई कुछ बोले और वो बात तेज़ी से फैले ना ऐसा तो हो ही नहीं सकता। काजोल का भी ये मज़ाक तेज़ी से वायरल हुआ और यही कारण है कि फिलहाल काजोल का ये ट्वीट अब मौजूद नहीं है।
गौरतलब है कि तानाजी में अजय देवगन मुख्य किरदार निभा रहे हैं वहीं सैफ अली खान उदयभान सिंह राठौड़ की निगेटिव भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











