SHAME: काजोल स्टारर फिल्म 'देवी' की तारीफ पर तारीफ- लेकिन चोरी की हुई है पूरी कहानी?
हालिया रिलीज शॉर्ट फिल्म 'देवी' सुर्खियों में है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म को खूब तारीफ पर तारीफ मिल रही है। महिला केंद्रित इस 13 मिनट की फिल्म के विषय को काफी सराहा जा रहा है, जिसका निर्देशन प्रियंका बैनर्जी ने किया है। इस फिल्म में काजोल, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, श्रुति हसन, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रमा जोशी, मुक्ता बार्वे, रश्विवनी दयामा जैसी 9 अभिनेत्रियों ने काम किया है।
खैर, हाल ही में एक अन्य फिल्ममेकर ने दावा किया है कि 'देवी' उनकी फिल्म 'FOUR' से बिल्कुल मिलती जुलती है, जो कि 2018 में ही आ चुकी है। FOUR का निर्देशन किया है अभिषेक राय ने। जिन्होंने देवी के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर देवी के मेकर्स से जवाब मांगा है।

अभिषेक की ट्विट के देखने के बाद हमने भी उनकी फिल्म FOUR देखी, और कोई शक नहीं कि 'देवी' का आइडिया यहीं से लिया गया है। जहां FOUR में कहानी चार महिलाओं के इर्द गिर्द घूमती है, देवी में 9 महिलाओं को शामिल किया गया है। बाकी कान्सेप्ट एक, मुद्दा एक.. क्लाईमैक्स एक। यह शर्मनाक है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले यूट्यूब पर रिलीज हुई 'देवी' सोशल मीडिया पर छा गई है। लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि फिल्म का आइडिया ओरिजनल नहीं है और ना ही मेकर्स ने ओरिजनल राइटर को क्रेडिट दिया है। उम्मीद कर सकते हैं "देवी" के मेकर्स अभिषेक के सवालों पर उचित जवाब जल्द देंगे।
आखिर, कोई फिल्म छोटी हो या बड़ी, स्टारकास्ट बड़ा हो या छोटा, बजट ज्यादा हो या कम.. किसी फिल्म की कहानी को सोचने और उसे निर्देशित करने में मेहनत जरूर लगती है, और इस मेहनत को क्रेडिट देना काफी जरूरी है। ताकि लोंगो का भरोसा मेहनत और इंसानियत पर बना रहे।
बाकी.. आप भी यहां देंखे 'देवी' और 'fOUR'.. और खुद देंखे दोनों फिल्म के बीच की समानताएं-


Click it and Unblock the Notifications











