Anand Pandit की पार्टी में Kajol का जलवा, लाखों की साड़ी पहन लूट ली महफिल!

Kajol: बीती रात फिल्ममेकर आनंद पंडित का 60 वां जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान इस खास पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुई। ऐसे में इस शानदार पार्टी का हिस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी बनी। काजोल ने इस दौरान अपना एक ग्लैमरस अंदाज दिखाया और लाखों की साड़ी पहनकर लोगों को अपना दीवाना बनाया।
आनंद पंडित की पार्टी में काजोल का जलवा-
बीती रात यानी 21 दिसंबर 2023 को अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने फेमस फिल्म निर्माता आनंद पंडित की 60वे बर्थडे पार्टी में शानदार एंट्री की और पूरी महफिल लूट ली।
इस मौके पर काजोल आइस-ब्लू कलर की शिमरी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें थाई-हाई स्लिट थी। उन्होंने हल्के मेकअप का विकल्प चुना था और अपने बालों को खुला रखत हुए प्लेटफॉर्म हील्स पहनी थी।
कजोल ने इस दौरान वेन्यू के बाहर खड़े पैपराजी के लिए खुशी-खुशी पोज दिए। सोशल मीडिया पर काजोल के फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। देखने वाले एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
काजोल की साड़ी के बारें में थोड़ा रिसर्च करने से पता चला है कि, एक्ट्रेस की ये खुबसूरत साड़ी 'ITRH' ब्रांड की है। रिटेल प्लेटफॉर्म 'Amrika' की आधिकारिक साइट पर साड़ी की कीमत 1,20,200 रुपए है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का वर्कफ्रंट-
हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह कुछ दिन पहले ही वेब सीरीज 'द ट्रायल' और 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आई थीं। दोनों ही सीरीज में काजोल के काम को दर्शकों ने खुब प्यार दिया था। अब वह जल्दी ही एक्ट्रेस फिल्म सरजमीं में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












