अजय देवगन की फिल्म रेड, काजोल और बेटे युग का रिव्यू भी जान लीजिए आप
अजय देवगन की फिल्म रेड आज रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं और लोगों को भी फिल्म पसंद आ रही है। अजय देवगन लंबे अरसे बाद अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म देखने के बाद ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह टिपिकल अजय देवगन फिल्म है जिसमें उनका इंटेस लुक और दमदार डायलोग है।
अजय देवगन फिल्म में इंकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं लेकिन सबसे अलग रिव्यू काजोल और बेटे युग ने दिया जिसे पढ़कर आप भी हंसने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। आप भी पढ़िए काजोल का ट्वीट।

काजोल ने कहा कि वो फिल्म के दौरान हंसी, ताली भी बजाई और अम्मा को वापस घर लेकर जाना चाहती थीं। वहीं युग ने अपने पापा की फिल्म को देखकर कहा उन्हें इंकम टैक्स के बारे में समझ आया। काजोल का यह ट्वीट लोगों का काफी पसंद आ रहा है काफी लाइक्स और रीट्वीट मिल रहे हैं।
फिल्म ने सुबह के शोज में अच्छी ऑक्यूपेंसी दिखाई है। वहीं, शाम के शोज में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।काजोल रेड के प्रीमियर में बेटे युग के साथ पहुंची थी। अजय देवगन और काजोल ज्यादातर मीडिया से बच्चों को दूर रखते हैँ। हाल में एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि "अजय और मैं कोशिश करते हैं कि बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं ताकि बच्चे अपने स्पेस को इंज्वॉय कर सकें और किसी तरह के प्रेशर में ना रहें।"


Click it and Unblock the Notifications