हाई हील्स की वजह से फिसलीं काजोल, सबके सामने गिर पड़ीं, Video वायरल

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस काजोल इन दिनों कुछ अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्मों से हटकर अब वे हॉलीवुड कार्टून फिल्म 'इनक्रेडिबल्स 2' का हिस्सा बनती नजर आने वाली हैं। जी हां! इस एनिमेशन फिल्म में काजोल की आवाज सुनाई देगी। उन्होंने इस फिल्म हिंदी भाषा में डबिंग की है और इन दिनों वे इसके प्रमोशन के लिए जगह-जगह नजर आ रही हैं। इसी प्रमोशन के सिलसिले में वे हाल ही में मुंबई के मॉल में स्टोर लॉचिंग के लिए पहुंचीं। यहां पर काजोल के साथ कुछ ऐसा हुआ कि आप भी हैरान रह जाएंगे।

[सुपर हॉट एक्ट्रेस, हाथ लगी 300 करोड़ी फिल्म, ये 10 सेक्सी Pics होश उड़ा देंगी]

काजोल के आस-पास काफी भीड़ मौजूद थी और उनके साथ बॉडीगार्ड भी चल रहे थे। मॉल के भीतर जैसे ही काजोल एलिवेटर से ऊपर की ओर आईं वैसे ही कुछ दूर जाकर वे अचानक फिसल गईं। उनकी हाई हील सैंडल के चलते अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे गिर पड़ीं। काजोल खुद भी कुछ समझ नहीं पाईं। हालांकि उनके आस-पास चल रहे गार्ड्स और लोगों ने उन्हें संभाला। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। गनीमत रही कि काजोल एलिवेटर सीढ़ियों के पास नहीं फिसलीं वरना कुछ हादसा हो सकता था।

kajol-slipped-due-high-heels-video-went-viral

वहीं काजोल के साथ हुए इस वाकये का वीडियो एक फैनक्लब ने शेयर किया है। जिसमें काजोल फिसल कर गिरती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसके बाद काजोल ने खुद को संभाला और मीडिया से बातचीत भी की। काजोल ने मीडिया को बताया कि वे और उनके बच्चे 'इनक्रेडिबल्स 2' फिल्म में उनकी डबिंग को लेकर उत्साहित हैं। आगे वीडियो में देखें किस तरह फिसल कर गिर पड़ीं काजोल-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X