काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी बिन शादी बनेंगी मां, 39 साल की उम्र में उठाया ये कदम
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी ने बिना शादी के मां बनने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने बताया कि उन्होंने एग्स फ्रीज करवाए हैं। 39 साल की उम्र में बिन शादी मां बनने की चाहत लिए तनीषा ने ये कदम उठाया है। तनीषा ने बताया कि वह 6 साल पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवाना चाहती थीं लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
एक इंटरव्यू में तनीषा ने बताया कि 39 साल की उम्र में उनकी संतान नहीं है। ऐसे में उन्होंने तमाम सलाह के बाद फैसला लिया कि वह एग्स फ्रीज करवा मां बनेंगी। इस प्रक्रिया के तनीषा बिन शादी मां बन पाएंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोसेज के चलते उनका काफी वजन बढ़ गिया था। इसीलिए वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया।

तनीषा ने ये भी कहा कि एक औरत का केवल बच्चा पैदा करना ही मकसद नहीं होता। अगर किसी महिला के बच्चा है तो ठीक अगर नहीं है तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके लिए शादी या किसी के साथ रहना भी जरूरी नहीं है।

ट्रोलिंग पर बोलीं तनीषा
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से लेकर मां व बहन से तुलना किए जाने पर भी तनीषा मुखर्जी ने जवाब दिया। तनीषा ने बहन काजोल से हर बात पर तुलना किए जाने पर कहा कि बहुत बुरा लगता है कि मेरी इस प्रकार से तुलना की जाती है। भगवान ने इस दुनिया में हर किसी को अलग अलग बनाया है। ऐसे में क्यों बेवजह तुलना करना।

तनीषा डिजिटल डेब्यू
तनीषा मुखर्जी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह डिजिटल वर्ल्ड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम है The Life is Short। विक्रम राजदान के निर्देशन में बनने वाली ये एक शॉर्ट फिल्म है जिसका एक लुक वह इंस्टाग्राम पर शेयर भी कर चुकी हैं।

तनीषा का डेब्यू
तनीषा मुखर्जी ने साल 2003 शश्श्श्श्श्....नाम की फिल्म से बॉलीवुड में साल 2003 में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म सफल होने से चूक गई थी।

बहन की तरह नहीं मिली सक्सेस
काजोल की बहन तनीषा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका नहीं कर सकी। आखिरी बार वह साल 2016 में वो अन्ना में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











