..................... Kajol Shares video of son yug serving dishes at durga puja pandal, check the video here। दुर्गा पंडाल में बेटे की इस हरकत को देख काजोल को हुआ नाज़, शेयर किया वीडियो - Hindi Filmibeat

काजोल ने शेयर किया बेटे युग का खास वीडियो, पंडाल में भोग परोसते नजर आए 'लिटिल सिंघम'

काजोल हर साल दुर्गा पूजा अपने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाती हैं। हर साल की तरह इस साल भी काजोल पूजा पंडाल में स्पॉट की गईं। पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में काजोल अपने बेटे युग के साथ शामिल हुईं और उन्होंने युग का एक खास वीडियो भी शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में युग पूजा पंडाल में भोग परोसते नजर आ रहे हैं। वहीं, काजोल भोग परोसने में अपने बेटे की मदद करती दिख रही हैं। इस पंडाल में कई आम से लेकर खास लोग पूजा में शामिल हुए थे और सभी मिलकर साथ में दुर्गा पूजा से सेलिब्रेट करते नजर आए।

Kajol Shares video of son yug serving dishes at durga puja pandal, check the video here

वीडियो में काजोल गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, युग भी पारंपरिक कुर्ते में बेहद प्यारे लग रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा है- 'पूजा की गलतियों को समझने और सेवा करने वाले मेरे बेटे पर मुझे बहुत गर्व है.. परंपरा जारी है।'

इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स वीडियो में काजोल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। काजोल वहीं, बेटे युग के अलावा बहन तनीषा मुखर्जी के साथ पंडाल में पहुंची थीं। हमेशा की तरह काजोल इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। काजोल इस साल, पहले भी पूजा पंडाल में माता के दर्शन करने के लिए पहुंची थी और रविवार को वो बेटे युग के साथ शामिल हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X