..................... Kajol shares a throwback picture of her first car and karan johar reacts to that - Hindi Filmibeat

काजोल को याद आई पहली कार..करण जौहर ने किया रिएक्ट

By Shweta

काजोल के बारे में सभी जानते हैं कि वो असल में कितनी मजेदार शख्शियत हैं। हाल में उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि उनके जैसा कोई नहीं है। दरअसल काजोल ने अपने पहली कार की तस्वीर शेयर की और कहा कि उनका पहला प्यार उनका कार था।

काजोल के इस ट्वीट पर उनके दोस्त करण जौहर ने भी ट्वीट किया और बताया कि इस कार में उनकी और मनीष मल्होत्रा की भी यादें जुड़ी हुई हैं।ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय के रिलीज के समय दोनों में हुई लड़ाई आखिरकार खत्म होते नजर आ रही है। करण जौहर के रिप्लाई पर भी काजोल ने कहा है कि उन्होंने उस समय बहुत ही अच्छे से कंट्रोल किया था।

kajol-shares-throwback-picture-her-first-car-karan-johar-reacts-to-that

करण जौहर और काजोल के बीच आई दरार को खत्म होते देखकर उनके फैन्स काफी खुश हैं। आखिर दोनों में वापस दोस्ती हो गई है और अब दर्शकों को उम्मीद है कि करण जौहर शाहरुख खान और काजोल को लेकर फिल्म भी साथ में करें।

आपको बता दें कि ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय के रिलीज के समय करण जौहर और काजोल के बीच दरार आ गई थी। करण जौहर ने यहां तक कह दिया था कि दोनों के बीच अब कुछ नहीं हो सकता है लेकिन आखिरकार सबकुछ ठीक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X