Picture Perfect - शाहरुख..काजोल..और साथ में दो लीजेंड सुपरस्टार..सबके फेवरिट
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 23rd कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) का उद्घाटन किया। इस मौके पर फिल्म जगत से जुड़े कई स्टार्स मौजूद थे। इस फिल्म फेस्टिवल में काजोल भी पहुंची और उन्होंने अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की जो धडल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में तीनों मुस्करा रहे हैं और आप भी देखकर समझ जाएंगे कि काजोल के लिए ये किसी फैन मोमेंट से कम नहीं था। तीनों की साथ में इस तस्वीर को पसंद किया जा रहा है। इस इवेंट में खुद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं और फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान भी पहुंचे।

सिर्फ अमिताभ और कमल हासन नहीं बल्कि शाहरुख खान और काजोल भी साथ में स्पॉट किए गए।स्टेज पर बैठे शाहरुख खान और काजोल पर ही सबकी निगाहें थमी हुई थीं। आप भी देखिए तस्वीर।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा भी कि "KIFF 2017 में काफी मस्ती और प्यार मिल रहा है। मुझे कोलकाता से प्यार है और हमेशा की तरह ममता बनर्जी...आप बहुत अच्छी है।" अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक इस इवेंट में अपने विचार रखे और बंगाल से लेकर कई राज्यों के संगीत के महत्व के बारे में बताया।


Click it and Unblock the Notifications
