काजोल के एआई लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, फोटोज में एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल

Kajol AI Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करके फैंस को खुश करती रहती हैं। हाल ही में अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने अपनी एआई द्वारा बनी कुछ ऐसी अनोखी तस्वीरें शेयर की हैं जिनको देख फैंस एक्ट्रेस को पहचान ही नहीं पा रहे हैं।
काजोल की अनोखी तस्वीरें-
हमेशा ही खबरों में रहने वाली एक्ट्रेस काजोल ने शुक्रवार को चर्चित अमेरिकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'हैनिबल' के विलने के लुक में अपनी एआई जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद से वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
इसके कैप्शन में काजोल ने लिखा 'मेरा खलनायक युग'। कैप्शन में काजोल ने आगे लिखा, मेरा हैनिबल लुक, इसका अंतिम परिणाम सार्थक रहा। मुझे यह लुक काफी पसंद है, मैं इसे किसी दिन आजमा सकती हूं।
इन खास तस्वीरों की बात करें तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए काजोल ने हैनिबल के विलेन के रूप में अपनी दो तस्वीरे इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वो काले रंग के ड्रेस में चेहरे पर खतरनाक भाव के साथ नजर आ रही हैं।
आपको बता दे, हैनिबल एक अमेरिकी साइकलॉजिकल थ्रिलर सीरीज हैं, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस सीरीज की बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का नाम भी जुड़ गया है। खैर काजोल की तस्वीरों पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक्ट्रेस काजोल का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' से ओटीटी पर डेब्यू किया है, जिसमें काजोल के किरदार की खूब तारीफ हो रही है। अब वह जल्दी ही फिल्म सरजमीं में नजर आएंगी। इसके अलावा भी एक्ट्रेस के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं जिनको लेकर अभी उन्होंने ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications
