काजोल ने अपनी टीम के साथ शेयर किया नो मेकअप लुक, आज मना रही हैं अपना बर्थडे

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री काजोल आज 5 अगस्त को अपना हैप्पी वाला बर्थडे मना रही हैं। सोशल मीडिया पर 4 अगस्त की शाम से ही काजोल को बधाईयां देते का तांता लगा हुआ है। काजोल भी अपने फैंस पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रही हैं। फिल्म बेखुदी से अपना फिल्मी कॅरियर शुरू करने वाली काजोल ने हाल ही में हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे किये। घर में फिल्मी माहौल होने की वजह से काजोल ने टीन एज में ही अपने एक्टिंग कॅरियर की तरफ खास ध्यान देना शुरू कर दिया था।आईए जानते हैं बर्थडे गर्ल से जुड़ी कुछ खास बातें।

Kajol

पति अजय देवगन ने वीडियो शेयर किया है अपनी पत्नी काजोल के जन्मदिन पर।अजय देवगन ने रात को ठीक 12 बजे अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर कर अपनी होम मिनिस्टर काजोल को बर्थडे विश किया। अजय ने इस वीडियो का प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है "जब वह कॉल करती है, मैं उसे उठाने से कभी नहीं चुकता हूं। हैप्पी बर्थडे काजोल।" इस वीडियो के शुरुआत में अजय के फोन पर एक कॉल आता दिखायी दे रहा है, जिसपर काजोल का नाम लिखा हुआ है। कॉल को रिसीव करते ही काजोल की कई फोटोज दिखायी देती हैं। लाल रंग के थाई स्लीट गाउन में काजोल इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अजय के इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस भी काजोल के प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

काजोल का अपनी टीम के साथ काफी खास बॉन्डिंग है। वह उनकी शेयर की हुई तस्वीरों से भी साफ पता चल रहा है। काजोल ने 4 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है "प्री बर्थडे सेलीब्रेशन स्टार्टेड"। इसके साथ ही उन्होंने अपनी 'टीम के' के लिए एक थैंक यू मैसज भी लिखा है। इस पोस्ट में काजोल ने एक कमरे का वीडियो शेयर किया है जिसको काफी खूबसूरती के साथ डेकोरेट किया गया है। इसके साथ ही काजोल ने अपनी पूरी टीम के साथ नो मेकअप में फोटोज भी शेयर किया है।

काजोल अपने टीन एज से ही अपने एक्टिंग कॅरियर को लेकर काफी सीरियस हो गयी थी। पिता सोमू मुखर्जी फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री मां तनुजा की वजह से बचपन से ही काजोल का रुझान फिल्मों की तरफ रहा है। काजोल ने साल 1992 में फिल्म बेखुदी से अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। उस समय काजोल महज 16 साल की थी। उस समय गर्मी की छुट्टियों के दौरान सिर्फ 2 महीने के लिए उन्होंने फिल्मों में शूटिंग करने के बारे में उन्होंने सोचा था, लेकिन बाद में उन्हें लाइट्स, कैमरा एंड एक्शन की भाषा ही ज्यादा पसंद आने लगी और उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग को अपना फुल टाइम कॅरियर बना लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X