काजोल ने कहा मैं बहुत आलसी हूं, 1-2 फिल्में ही कर सकती हूं
काजोल जो कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल रह चुकी हैं का कहना है कि वो बहुत ही आलसी एक्ट्रेस हैं। इसीलिये वो साल में ज्यादा फिल्में नहीं कर सकतीं। काजोल का कहना है कि वो कभी भी बॉलीवुड से दूर नहीं रह सकतीं लेकिन वो साल में दो से ज्यादा फिल्में भी नहीं कर सकतीं। काजोल ने कहा कि साल में अगर दो से ज्यादा फिल्में वो करेंगी तो थक जाएंगीऔर उन्हें बाकी भी अपने बच्चों और घर का भी ख्याल रखना होता है। इसीलिये वो नहीं चाहतीं कि ज्यादा से ज्यााद टाइम वो अपनी फिल्मों को दें। वो अपना टाइम बच्चों और अपने घर को भी देना चाहती हैं। काजोल ने बताया कि वो जल्द ही अजय देवगन के प्रॅोडक्शन हाउस में बन रही अगली फिल्म में नज़र आएंगी।
काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की अब तक की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है और शादी के बाद काजोल ने शाहरुख खान के साथ फिल्में कहना ही बंद कर दिया है इस वजह से उनका करियर भी काफी नीचे चला गया है क्योंकी रियल लाइफ में काजोल किसी के साथ भी जोड़ी बनाएं लेकिन रील लाइफ में तो उनकी जोड़ी शाहरुख खान के साथ ही पसंद की जाती है। शादी के बाद काजोल ने आमिर खान के साथ 2006 में फना फिल्म की थी जो कि काफी हिट हुई थी लेकिन उसके बाद काजोल बस फिल्मों में मेहमान भूमिका में नज़र आईं।
काजोल का कहना है कि लोग आज भी उन्हें पसंद करते हैं और टीवी पर देखना चाहते हैं क्योंकि वो अभी तक काम से थोड़ा दूर हो गयी हैं। लेकिन वो जल्द ही परदे पर नज़र आएंगी अपने पति अजय देवगन के साथ।


Click it and Unblock the Notifications