काजोल ने कहा अबराम बिल्कुल शाहरुख जैसा है!
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी आज भी बॉलीवुड की टॉप की जोड़ियों में शामिल होती है। आज भी दर्शक दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। लेकिन शाहरुख खान के राइवल एक्टर अजय देवगन से शादी के बाद से शाहरुख खान और काजोल के बीच कुछ खास दोस्ती नहीं रह गयी थी। हालांकि शादी के बाद भी काजोल और शाहरुख खान की फिल्म कभी खुशी कभी गम रिलीज हुई थी लेकिन उसके बाद कई बार कुछ ऐसे वाक्ये हुए कि दोनों के बीच कुछ दूरियां सी आ गयी थीं। लेकिन पिछले दिनों काजोल शाहरुख खान के घर गयीं और उनके हाल ही में सरोगेसी के जरिये पैदा हुए बेटे अबराम को देखकर काफी खुश भी हुईं। काजोल ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान कहा कि शाहरुख खान का बेटा बहुत खूबसूरत है और उन्हीं पर गया है।
शाहरुख खान के बेटे के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि अबराम बिल्कुल अपने पापा पर ही गया है। मैंने शाहरुख को बधाई दी और मैं बच्चे से भी मिली। वो बहुत सुंदर है। मेरा आशीर्वाद और प्यार हमेशा उसके साथ है। काजोल के इस जवाब को सुनकर मीडिया में एक नयी बात शुरु हुई कि शाहरुख और काजोल के बीच अब किसी प्रकार की अनबन नहीं है और दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं। काजोल और शाहरुख के बीच बोलचाल तब से बंद हुई जब पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान और अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार एक दी दिन दीवाली पर रिलीज हुई थी।
दोनों की फिल्मों ने हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की लेकिन सिनेमाघरों के बुकिंग को लेकर दोनों की टीम मे कुछ विवाद भी हुए थे। जब तक है जान की सक्सेस पार्टी में भी काजोल नहीं शामिल हुईं। जबकि उस पार्टी में यश चोपड़ा की सभी हिरोइनों को निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन अपने पति अजय के राइवल की पार्टी में भला काजोल कैसे जा सकती थीं। लेकिन अब जब काजोल शाहरुख के घर भा जा चुकीं और उनके बेटे से भी मिल चुकी हैं तो ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच अब कुछ भी प्रॉब्लम नहीं है। और दोनों एक दूसरे के आज भी अच्छे दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
