हेलीकॉप्टर ईला: काजोल बोली, अजय देवगन एक अच्छे पिता है, शूटिंग के दौरान संभालते थे बच्चे
Recommended Video

काजोल इस समय फिल्म हेलीकॉप्टर ईलो को लेकर चर्चा में चल रही है। बता दें कि हाल ही में एक इवेंट के दौराना उन्होने खुलकर बात की और अपने पति और सुपरस्टार अजय देवगन के बारे में बोलते हुए कहा कि वो एक अच्छे पिता है और पैरेंटिंग के उनके पास सारे गुण है। एक राज खोलते हुए काजोल ने कहा कि वो जब हेलीकॉप्टर ईला की शूटिंग कर रही थी तब अजय देवगन बच्चे संभाल रहे थे और उनकी देखभाल कर रहे थे।
बता दे कि काजोल ने ये बात फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान कही थी और उनके साथ इस फिल्म में रिद्दि सेन नजर आ रही है। फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही और इस फिल्म से काजोल काफी समय के बाद वापसी भी कर रही है।

इस फिल्म को निर्देशक प्रदीप सरकार ने निर्देशित किया है। बता दें कि इस फिल्म का सब्जेक्ट काफी अलग है और इसमें मां और बेटे के बीच काफी ज्यादा मस्ती है और इमोशन भी है।
फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको लगेगा की कहानी कई जगह करवट लेगी और आपको अपने से बांध कर रखेगी। फिल्म में आपको एक धलक नेहा धूपिया की भी नजर आएगी।
बता दें कि काजोल ने कहा था कि उनकी बेटी ने उनकी फिल्म का ट्रेलर देखा और वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थी। इस समय अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म टोटल धमाल को लेकर चर्चा में है।
इंद्र कुमार की सीक्वल फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फाइनल हैं। फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है। इसके अलावा अजय देवगन फिल्म तानाजी को लेकर चर्चा में है और फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












