''शाहरुख खान शानदार हैं.. वह हर फिल्म में अपना 300 प्रतिशत देते हैं....''
आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में हैं.. लेकिन बता दें, फिल्म में कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स कैमियो करते भी दिखेंगे। इन्हीं में शामिल हैं रानी मुखर्जी और काजोल।
शाहरुख, सलमान.. और कॉमेडी फिल्म.. ब्लॉकबस्टर तो FINAL है!
रानी से जब फिल्म की शूटिंग पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा लग था जैसे फिर से कुछ कुछ होता है के सेट पर पहुंच गए हों। वहीं, काजोल ने भी इस सवाल पर बेहद प्यारा सा जवाब दिया।

शाहरुख की खास दोस्त काजोल ने कहा, हमने आधे घंटे की शूटिंग की.. लेकिन वह शानदार रहा। शाहरुख खान के साथ काम करना हमेशा अच्छा रहा है। वह बेहतरीन एक्टर हैं और हर फिल्म में अपना 300 प्रतिशत देते हैं। उनके साथ मैं हमेशा कंफर्टेबल रही हूं.. इसीलिए अनुभव मजेदार है।


Click it and Unblock the Notifications