काजोल की मां तनूजा लीलावती अस्पताल में भर्ती, परेशान दिखीं एक्ट्रेस
Recommended Video
देवगन परिवार पर फिलहाल दुखों का पहाड़ टूटा है और उनकी मुश्किलें फिलहाल कम नहीं होती दिख रही हैं। सोमवार को जहां, अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का देहांत हो गया वहीं मंगलवार शाम, काजोल, मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर देखी गईं। इस अस्पताल में उनकी मां तनूजा को स्वास्थ्य खराब होने के बाद भर्ती किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले महीने भी तनूजा को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद, अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, दो तीन दिन डॉक्टरों की देख रेख में रहने के बाद, तनूजा ठीक होकर घर वापस आ गई थीं। इसके पहले भी नवंबर में सांस की तकलीफ के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।

फिलहाल तनूजा की तबीयत पर किसी के पास कोई अपडेट नहीं है। हम उनकी जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। वहीं दूसरी तरफ, पिता के निधन के बाद, अजय देवगन के घर अभी भी बॉलीवुड से लोगों का आना जारी है। आज ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल सहित कई सितारे उनके घर पर दिखे।


Click it and Unblock the Notifications











