Salaam Venky- काजोल की की फिल्म 'सलाम वेंकी' का पोस्टर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज!

salaam venky

काजोल काफी समय से अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में है और अब उन्होने इस फिल्म से अपनी पहला पोस्टर साझा किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सलाम वेंकी' की। इस फिल्म को लेकर काजोल काफी एक्साइटेड हैं। Salaam Venky उनके करियर की शानदार फिल्मों में से एक होने वाली है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

पोस्टर में विशाल जेठवा के पीछे एक लाल रंग की साड़ी पहने काजोल को एक व्हीलचेयर में खड़ा दिखाया गया है। रेवती के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रेवती को मित्र, माई फ्रेंड और फिर मिलेंगे जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

काजोल ने इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, "एक बड़ी जिंदगी का बड़ा सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है! #SALAAMVENKY का ट्रेलर 14 नवंबर को रिलीज होगा! 9 दिसंबर को केवल सिनेमाघरों में सुजाता और वेंकटेश की अविश्वसनीय यात्रा को देखें!"

जी हां, इसी महीने इस फिल्म से काजोल एक बड़ा धमाका करने वाली हैं। काजोल के कंधे पर ये फिल्म है, अगर आप ये बात कहते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत कैसी रहती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

वर्कफ्रंट

फिलहाल काजोल इस फिल्म के अलावा एक वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं। उनको आखिरी बार साल 2020 में तान्हाजी द अनसंग वारियर में देखा गया था और वो अजय देवगन के साथ नजर आईं थीं। साल 2023 में वो और किस प्रोजेक्ट के साथ दिखेंगी ये तो वक्त ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X