..................... Kajol ने किया अजय देवगन की 'भोला' का रिव्यू, फिल्म देखने के बाद दिया ऐसा रिएक्शन | Kajol reviews Bholaa starring Ajay Devgn, calls it 'Full paisa vasool' - Hindi Filmibeat

Kajol ने किया अजय देवगन की 'भोला' का रिव्यू, फिल्म देखने के बाद दिया ऐसा रिएक्शन

kajol-reviews-bholaa-starring-ajay-devgn-calls-it-full-paisa-vasool

Kajol Reviews Bholaa: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला साल की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी। यह आखिरकार 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज से पहले, अजय ने मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें काजोल, उनकी मां तनुजा और बेटे युग सहित उनके परिवार और दोस्तों ने मौजूदगी दिखाई। फिल्म देखने के बाद काजोल ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू भी शेयर किया।

काजोल ने दिया रिएक्शन

भोला में अजय देवगन ने ना सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म को सीबीएफसी से 'यूए' सर्टिफिकेट मिला है जबकि इसका रनटाइम 144.49 मिनट है। फिल्म देखने के तुरंत बाद, काजोल ने थिएटर से फिल्म के टाइटल की एक फोटो शेयर की और लिखा, "मस्ट मस्ट वॉच। पूरा पैसा वसूल! @ajaydevgn .. मैं पूरे समय तालियां बजाते रही.. #भोला।"

यू मी और हम, शिवाय और रनवे 34 के बाद भोला अजय देवगन की चौथी निर्देशित फिल्म है। यह फिल्म 2019 में आई तमिल फिल्म कैथी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। बता दें, भोला के साथ ही भोला 2 की घोषणा हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन और तबू के साथ दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमला पॉल और विनीत कुमार जैसे कलाकार दिखे।

बॉक्स ऑफिस पर भोला को साउथ की फिल्म 'दसरा' से टक्कर मिली है। फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग औसत जा रही है, देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 जैसा कमाल दिखा पाती है या नहीं!

Read more about: kajol ajay devgn bholaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X