अजय देवगन को बॅायफ्रेंड के बारे में बताया तो बंदूक लेकर वो खड़े हो जायेंगे- काजोल

अजय देवगन और काजोल लंबे समय बाद तानाजी द अनसंग वॅारियर में पति-पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगे। फिलहाल दोनों इन दिनों अपनी इस बहुप्रितिक्षित फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जहां पर काजोल ने अजय देवगन और उनकी बेटी न्यासा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। हाल ही में काजोल करीना कपूर खान के चैट शो में पहुंची।

जहां पर करीना से बात करते हुए काजोल ने कहा कि अगर न्यासा को कभी लव लाइफ में कोई परेशानी हुई तो वह अपने पिता अजय देवगन के पास नहीं जायेंगी। वो एक प्रोटेक्टिव पिता हैं। वो अपनी समस्या लेकर मेरे पास आयेगी। काजोल ने ये भी बताया कि अगर उनके बेटे युग के साथ ऐसा कुछ होता है तो वह अजय के पास जायेंगे।

Ajay Devgn, Kajol

काजोल ने खुलासा करते हुए कहा कि वो अपने पिता को बहुत कूल समझता है। वो लड़कों वाली बातें करते हैं। न्यासा के संबंध में वह कहती हैं कि वो कभी अपने पिता को अपने बॅायफ्रेंड या ऐसी चीज के बारे में नहीं बतायेंगी क्योंकि वो ऐसे शख्स हैं जो बंदूक लेकर खड़े हो जायेंग, कहां है वो ? कहां हैं वो? करेंगे।

बता दें कि कुछ दिन पहले अजय देवगन ने भी बेटी न्यासा के ट्रोल होने पर अपनी नाराजगी जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि बच्चों को इसका हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। इसमें उनकी क्या गलती है। फिलहाल चलिए आपको दिखाते हैं न्यासा की ये तस्वीरें, जिसे देखकर पता चलता है कि वह असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X