काजोल ने लगाई पैपराजी की क्लास, दे डाली पुलिस में कंप्लेंट करने की धमकी

Kajol

आज के वक्त में कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं जिनको पैपराजी का कल्चर बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। सेलिब्रिटी की लिहाज से अगर देखा जाए तो पैपराजी ने उनका जीना तक मुश्किल कर दिया है। कई बार तो हम सितारों को पैपराजी को फटकारते हुए भी देखते हैं। इसका सबसे बड़ा यही कारण है कि पैपराजी उनकी निजी जिंदगी में झांकने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद में उसे खबर को पब्लिकली रिलीज कर दिया जाता है। लेकिन इस बार काजोल ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि पैपराजी ने उनका घंटों तक पीछा किया और एक्ट्रेस में पैपराजी की क्लास भी लगा दी है।

पैपराजी पर काजोल का फूटा गुस्सा

काजोल हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रह चुके हैं और आपको बता दें कि वह एक्टिंग में आज भी एक्टिव हैं। लेकिन इन दिनों वह पैपराजी को फटकार लगाने के लिए चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि "वह उनका काम है, उनकी जॉब है। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात पर भी सवाल उठाए हैं कि उन्हें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, यह सब बिल्कुल भी सही नहीं है। जब से इसकी शुरुआत हुई है तब से यह रफ्तार पकड़ रहा है और अब बहुत ही ज्यादा हो गया है। पानी सिर से ऊपर जा चुका है।"

काजोल की कार को घंटों तक फ़ॉलो करते रहे पैपराजी

काजोल ने इंटरव्यू के दौरान उनके साथ हुई एक घटना को याद करते हुए बताया कि "एक दिन मैं बांद्रा क्रॉस कर रही थी तो वहीं पर उन लोगों ने मेरी कार को देख लिया। जिसके बाद उन्होंने मुझे फॉलो करना शुरू कर दिया। जिस पर मैं शूट के लिए भी नहीं गई, मैं किसी पब्लिक प्लेस में भी नहीं गई। ना ही मैं किसी होटल और रेस्टोरेंट्स गई थी। पूरे रास्ते वह लोग मेरी कार को फॉलो करते रहे।"

काजोल पुलिस में भी नहीं करवा सकती शिकायत दर्ज

काजोल ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि अगर ऐसी घटना किसी भी नॉर्मल इंसान के साथ होती तो वह सीधे जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा देता। लेकिन हम लोग स्टार हैं और ऐसा नहीं कर सकते हैं। मैंने क्या पहन रखा है और कब यह लोग आ जाएं, कुछ भी पता नहीं है। इसी कारण से मुझे हमेशा अपने गार्ड को साथ में रखना होता है। बता दें कि काजोल के हाल ही में वेब सीरीज 'द ट्रायल' रिलीज हुई है जिसको जियो सिनेमा पर रिलीज कर दिया गया है।

Read more about: kajol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X