पद्मावती पर काजोल का जवाब..दंग रह जाएंगे आप
पद्मावती कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर कोई फिल्म का सर्मथन कर रहा है और साथ ही फिल्म रिलीज किए जाने की मांग कर रहा है। लेकिन हाल में एक इवेंट में जब काजोल से पूछा गया कि वो पद्मावती पर क्या राय देना चाहेंगी तो काजोल ने कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया।
उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा कि "मैं पद्मावती पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी लेकिन मैं नहीं समझाती हूं कि किसी तरह की फिल्म में काम करने के लिए अभिनेताओं के लिए यह मुश्किल वक्त है। अभिनेताओं के लिए किसी भी तरह की फिल्म करने के लिए यह बेहतरीन वक्त है। आप देख सकते हैं कि एक युवा अभिनेता बुजुर्ग की भूमिका निभा रहा है और लोग उसे पसंद कर रहे हैं। लोगों की इच्छा आपको स्वीकार करने की है।"

हालांकि काजोल का फिल्म को लेकर हुए विवाद पर कुछ ना बोलना काफी शॉकिंग है क्योंकि हर कोई पद्मावती के सर्मथन में आ रहा है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि पद्मावती का दर्शक जरुर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली पद्मावती का दूसरा ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications