Aamir Khan के साथ काम करने पर Kajol ने दिया रिएक्शन, बताया उन्हें आमिर में क्या है पसंद

Kajol On Aamir Khan: फिल्म 'सलाम वेंकी' के ट्रेलर में काजोल के साथ आमिर खान को देखकर फैंस हैरान भी हुए और फिल्म को लेकर उत्साहित भी। साल 2006 में आई फिल्म 'फना' के बाद एक बार फिर ये दोनों दिग्गज सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। बता दें, फिल्म में आमिर खान कैमियो निभा रहे हैं।
'सलाम वेंकी' के प्रमोशन के दौरान मीडिया इंटरव्यू में काजोल ने आमिर खान के साथ एक लंबे समय के बाद काम करने पर बात की है और उत्साह जताया है। एक्ट्रेस काजोल कहती हैं कि आमिर के साथ काम करना हर बार एक अलग अनुभव होता है।
आमिर हर फिल्म को अपना सौ प्रतिशत देते हैं- काजोल
काजोल ने कहा, "मुझे आमिर के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं उनकी इस बात की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं कि इतने सालों तक काम करने के बावजूद आमिर का कोई सेट स्टाइल नहीं है। उन्होंने अपने आपको स्टाइलाइज नहीं किया है, बांधा नहीं है। हर फिल्म में उनका एक बिल्कुल अलग किरदार होता है। साथ ही आप उनसे यह पूरी उम्मीद कर सकते हो कि जो भी फिल्म वो करेंगे.. वो अपना सौ प्रतिशत दे देंगे। जिस भी फिल्म में वो होंगे, फिल्म बेहतरीन ही बनेगी, बुरी नहीं बनेगी। सलाम वैंकी में भी बिलकुल वही हुआ है। एक बेहतर एक्टर बनने से लेकर बेहतर सीन, बेहतर लुक को लेकर जो उनकी कोशिश है, वो आज भी जारी है। और ये बात काबिल ए तारीफ है।"
बता दें, काजोल और आमिर ने अब तक दो ही फिल्मों में साथ काम किया है, इश्क और फना। जबकि सलाम वेंकी इनकी तीसरी फिल्म होगी। काजोल और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में काजोल एक मां की भूमिका निभा रही हैं, जिसका बेटा जानलेवा बीमारी-ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी(DMD) से गुजरता है। फिल्म का निर्देशन रेवती ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications