DDLJ और K3G के बनेंगे रीमेक? अपनी सुपरहिट फिल्मों को लेकर काजोल ने दिया दो टूक बयान

Kajol on Remakes: बॉलीवुड में रीमेक की परंपरा काफी पुरानी रही है। कभी दूसरी भाषाओं की फिल्मों का रीमेक बनाया जाता है, तो कभी पुरानी हिंदी फिल्मों को ही नई तरह से ढ़ाल पर पेश किया जाता रहा है। ऐसे में जब अभिनेत्री काजोल से उनकी सुपरहिट फिल्मों के रीमेक को लेकर सवाल किया गया, तो काजोल ने साफ पर इससे इंकार किया है।
काजोल ने कहा, "दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों का रीमेक नहीं बनाया जाना चाहिए। ऐसे रीमेक से दर्शक निराश ही होंगे.. क्योंकि वैसे जादू को फिर से नहीं बनाया जा सकता है।"
ये दोनों फिल्में काजोल की बहुचर्चित फिल्में हैं, जिसमें उनकी और शाहरुख खान की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। लिहाजा, रीमेक पर बात काजोल ने कहा, "मेरी निजी राय है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्मों का रीमेक बनाया जाना चाहिए. मैं K3G के लिए भी ऐसा ही महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि मैजिक सिर्फ एक बार क्रिएट किया जा सकता है।"
उन्होंने आगे कहा, "यदि आप रीमेक बनाते हैं, तो आप हमेशा निराश होंगे, चाहे इसे कितनी भी अच्छी तरह से फिल्माया गया हो। फिल्में आपको जादू सा एहसास देती हैं। जब आप उन्हें पहली बार देखते हैं तो आप कुछ महसूस करते हैं और कुछ भी उस भावना को दोहरा नहीं सकता।"
बता दें, हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को वापस से थियेटर्स में रिलीज किया गया था.. और भारी संख्या में लोग एक बार फिर राज और सिमरन की जोड़ी को देखने पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications











