Ajay Devgn की बेटी Nysa को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी, अब मां Kajol ने ट्रोल्स को कही ये बात

Recommended Video
Kajol on Nysa Devgn Getting Trolled: सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स कई बार आपत्ति जता चुके हैं। सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि कई बार उनके बच्चों को भी सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग से गुजरना पड़ता है। अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन भी ट्रोलर्स की नजरों से बच नहीं पाई हैं और हाल ही में इस बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि एक मां के तौर पर वो भी इससे प्रभावित होती हैं।
काजोल फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आने वाली है। जहां वो एक मां की भूमिका निभाएंगी जो अपने बीमार बेटे की देखभाल करती है। बेटे का रोल विशाल जेठवा ने निभाया है। रेवती मेनन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब काजोल से सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने कहा, "ट्रोलिंग सोशल मीडिया का एक अजीब हिस्सा बन चुका है। आजकल तो जो ट्रोल होता है, वो फेमस हो जाता है। अगर आप ट्रोल हुए यानि की लोग आपको नोटिस कर रहे हैं।"
बेटी को क्या देती हैं सलाह!
काजोल ने बातचीत में बताया कि वो अपनी बेटी नीसा को सिर्फ एक एडवाइस देती हैं.. कि पॉजिटिव चीजों पर ध्यान दो। काजोल ने कहा, "हमेशा दो तीन लोग होते हैं जो भद्दे कमेंट्स करते हैं, लेकिन वहीं हजारों लोग होते हैं जो आपके बारे में सबसे अच्छी बातें भी लिखते हैं.. जिन्हें लगता है आप सबसे बेहतर हो। और सबसे जरूरी बात, जब आप आइने में खुद को देखते हो, क्या सोचते हो.. किसका ओपिनियन सबसे ज्यादा जरूरी है आपके लिए!"
बता दें, नीसा सिंगापुर में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्विट्जरलैंड में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। अजय के मुताबिक, बेटी ने फिल्मों से जुड़ने को लेकर अभी कुछ तय नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications












