..................... Kajol ने Ajay Devgn की दृश्यम 2 के सक्सेस पर दिया रिएक्शन, जमकर की तारीफ | Kajol reacts on Ajay Devgn's Drishyam 2 success, calls the film a 'game changer' - Hindi Filmibeat

Kajol ने Ajay Devgn की फिल्म दृश्यम 2 के सक्सेस पर दिया रिएक्शन, जमकर की तारीफ

kajol-reacts-on-ajay-devgn-drishyam-2-success-calls-the-film-a-game-changer

Kajol on Drishyam 2 success: अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 दो हफ्तों से सिनेमाघरों में मजबूती के साथ टिकी हुई है। 150 करोड़ से ऊपर की कमाई के साथ फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म 200 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। कोई शक नहीं कि फिल्म इंडस्ट्री को दृश्यम 2 ने राहत की सांस दी है।

फिल्म 'सलाम वेंकी' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेत्री काजोल ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 गेम चेंजर साबित हुई है, इस पर रिएक्शन देते हुए काजोल कहती हैं, "बिलकुल, दृश्यम 2 गेम चेंजर रही है। फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होना डराता था। दृश्यम 2 एक पॉजिटिविटी लेकर आई है। मैं बहुत खुश हूं कि अब लोग थिएटर की ओर अपना रूख कर रहे हैं। हमारी फिल्मों को तवज्जों दी जा रही है।"

काजोल आगे कहती हैं, "हम जो आपको फिल्में देते हैं, वो सोसायटी का ही तो रिफ्लेक्शन है। हमें उसे बनाने में बहुत मेहनत लगती है। पूरी कोशिश होती है कि अपना बेस्ट दें। फिल्म रूपी बच्चा बनाने में हमें दो साल लगते हैं। हम अपने बच्चे को आपके सामने रख देते हैं और पूछते हैं कि पसंद आया कि नहीं.. आप प्लीज थप्पड़ मत मारो। मैं उम्मीद करती हूं कि लोग ज्यादा से ज्यादा थिएटर जाएं और फिल्मों को देंखे।

अपनी आगामी फिल्म पर बात करते हुए काजोल ने कहा, "सलाम वैंकी भी एक अच्छी फिल्म है और सही वक्त पर आ रही है। उसका जो मेसेज है, वो आपको समझने की जरूरत है। जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए, ये हमने कोविड के बाद ही तो सीखा है। अब तो लोग मोमेंट में जीने लगे हैं, जो भी करना है अब कर लो, पता नहीं कल हो न हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X