..................... Kajol reaction on asking whether she will be visiting Karan Johar babies or not - Hindi Filmibeat

एक झगड़े का इतना असर..निशाना बन गए ये स्टार किड्स!

काजोल से जब पूछा गया कि वो करण जौहर के बच्चों से मिलने जाएंगी या नहीं तो उनका कुछ ऐसा रिएक्शन था।

By Shweta

वैसे बॉलीवुड फिल्मों में तो हम यही देखते हैं कि बच्चे सबकुछ ठीक कर देते हैं किसी चमत्कार की तरह। करण जौहर हाल में ही दो क्यूट बच्चों के पापा बने हैं। अब सबको यही लग रहा था कि क्या यश और रूही के आने के बाद करण जौहर और काजोल के बीच का झगड़ा खत्म हो जाएगा। खत्म नहीं तो कम से कम काजोल यश रूही से मिलने जाएंगी।

[करीना के फैन्स के लिए गुड न्यूज..करण जौहर के साथ अगली फिल्म फाइनल!]

लेकिन ऐसा फिलहाल संभव नहीं लग रहा है। जब काजोल से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि "मैं फिलहाल इस तरह के किसी भी सवाल का जवाब नहीं देना चाहती हूं।" काजोल के जवाब से साफ पता चलता है कि फिलहाल वो किसी भी हाल में करण जौहर से दोस्ती के मूड में नहीं हैं।

kajol-reaction-on-asking-whether-she-will-be-visiting-karan-johar-babies-or-not

करण जौहर और काजोल के बीच हुए झगड़े से खासकर उनके फैन्स काफी दुखी हैं। करण जौहर के बच्चे यश और रूही से मिलने इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स का तांता लगा हुआ है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, वरूण धवन, कैटरीना कैफ , गौरी खान से लेकर हर कोई उनसे मिलने पहुंच रहा है।

तो वहीं काजोल की बात की जाए तो वो फिलहाल अपनी धनुष के साथ अगली फिल्म से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। काजोल इसके अलावा भी कुछ फिल्मों पर बात लगभग फाइनल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X