Durga Pooja Video: दुर्गा पूजा में फूट फूटकर रोई काजोल और रानी मुखर्जी, इस कारण छलक उठे आंसू

Kajol Rani Mukherjee Crying At Durga Pooja: देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम है और तमाम जगहों पर दुर्गा पंडाल सज चुके हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से हर साल की तरह इस साल भी तमाम सेलेब्स दुर्गा पूजा के लिए पंडालों का रुख कर रहे हैं। रानी मुखर्जी, काजोल की दुर्गा पूजा फोटोज का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इस साल भी उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुकी हैं।
हालांकि, इस बार रानी मुखर्जी और काजोल अपने कजिन से लिपट कर काफी इमोशनल और आंखों में आंसू लिए दिखाई दीं। क्योंकि परिवार के वरिष्ठ सदस्य और काजोल के चाचा, देब मुखर्जी का हाल ही में निधन हो गया है। ऐसे में पूजा के दौरान काजोल और रानी की आंखों से आंसू छलकते दिखाई दिए। ये पहली बार है जब काजोल, रानी मुखर्जी अपने चाचा और आर्यन मुखर्जी के पिता पंडाल में दिखाई दे रही हैं।
पंडाल में रानी और काजोल ने मां दुर्गा की आरती कर फूलों की बारिश की। इस दौरान रानी मुखर्जी सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि काजोल ने सुनहरे रंग की साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा। दोनों के पारंपरिक लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
वायरल हो रहे एक वीडियो में काजोल, रानी और तनिषा मुखर्जी को देब मुखर्जी को याद कर भावुक होते देखा जा सकता है। इस दृश्य को देखकर उनके चचेरे भाई और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी भी खुद को संभाल नहीं पाए और भावनाओं में बहते दिखे। परिवार के इस मिलन और प्रेम के पल को सोशल मीडिया यूज़र्स खूब पसंद कर रहे हैं।
इस खास पूजा में अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी और सुमोना चक्रवर्ती भी शामिल हुईं। दोनों ने सादगी से पूजा में भाग लिया और काजोल-रानी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बता दें कि शरबानी और सुमोना, काजोल की कजिन हैं। शरबानी को दर्शक सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी की पत्नी के किरदार में देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











