..................... Kajol quit social media and deleted all her pictures also she shares a post for fans - Hindi Filmibeat

काजोल ने सोशल मीडिया के जरिये इंस्टाग्राम छोड़ने की दी जानकारी, कहा- 'अभी मुश्किल वक़्त से गुज़र रही'

Kajol quit social media and deleted all her pictures also she shares a post for fans

बॉलीवुड की जानी-मानी हसीना काजोल ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता और अब वह अपने लुक्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से हर किसी का दिल टूट गया है। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सारी तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपनी जिंदगी के सबसे कठिन परीक्षणों में से एक से जूझ रही हूं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की भी बात कही है। अब हर कोई इसके पीछे का कारण जानना चाहता है।

काजोल के फैन्स का टूटा दिल

काजोल के इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स का एकदम से दिल टूट गया है और वह खूब कमेंट करते हुए इस पोस्ट पर नजर आ रहे हैं। काजोल के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि "मुझे पता नहीं है कि आपके साथ क्या हुआ है। जिससे कि आपने ऐसा निर्णय लिया। लेकिन हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपके इस खूबसूरत पोस्टर और कैप्शन को भी हम्म बेहद मिस करेंगे।"

काजोल के लिए फैन्स ने मांगी दुआएं

इसी के साथ साथ एक और यूजर ने काजोल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि "मैं उम्मीद करती हूं कि सोशल मीडिया से ब्रेक लेना आपके लिए अच्छा साबित हो और मेरी आपको शुभकामनाएं हैं। आपके जीवन में जो भी कठिन हिस्से हैं वह बहुत ही आसानी से संभल जाए।" वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है और जल्द ही सोशल मीडिया पर लौटने की दुआ भी मांगी है।

काजोल का वर्कफ्रंट

अगर हम काजोल के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि एक्ट्रेस को आखरी बार 'सलाम वेंकी' फिल्म में देखा गया। बता दें कि इस फिल्म में काजोल के साथ में विशाल जेठवा भी नजर आए थे। इस फिल्म को 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया था। दर्शकों द्वारा भी इस फिल्म को काफी प्यार मिला और इस फिल्म में आमिर खान को कैमियो के किरदार में देखा गया। लेकिन जल्दी ही काजोल को 'लस्ट स्टोरीज 2' में भी देखा जाएगा।

Read more about: kajol ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X