काजोल ने पोस्ट की धनुष-सौंदर्या के साथ सेल्फी
काजोल ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर धनुष और सौंदर्या के साथ ली हुई एक सेल्फी पोस्ट की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल तमिल फिल्मों में कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। काजोल धनुष के साथ तमिल फिल्म वीआईपी 2 में नज़र आएंगी। इस फिल्म को सौंदर्या डायरेक्ट कर रही हैं। हाल ही में काजोल ने अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर धनुष और सौंदर्या के साथ ली हुई एक सेल्फी पोस्ट की है।
इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा "All work and maybe a little play." आपको बता दें कि काजोल पूरे 20 साल बाद तमिल फिल्म में वापसी कर रही हैं। इसे पहले उन्होंने प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी अभिनीत फिल्म 'मिनसारा कनावु' में अभिनय किया था।
OMG...अक्षय से कुछ इस तरह मिलने पहुंच गया उनका ये फैन
काजोल ने वर्ष 1997 में प्रदर्शित तमिल फिल्म 'मिनसारा काना' से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए काजोल को चार करोड़ रुपए का ऑफर किया गया है। इससे पहले वो हिंदी फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान के साथ नज़र आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications