काजोल ने बेटी नीसा को दी जन्मदिन की बधाई, एक खास फोटो के साथ शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा आज अपना 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर जहां अजय देवगन ने बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, काजोल ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

काजोल ने पोस्ट में लिखा, "मैं बहुत नवर्स थी जब तुम होने वाली थी और वो मेरी सबसे बड़ी परीक्षा थी। वह डर और अनुभव तकरीबन एक साल तक रहा था। और फिर तुम 10 साल की हुई और फिर मैंने ये महसूस किया कि मैं एक शिक्षक नहीं थी बल्कि एक स्टूटेंड थी जो हर दिन कुछ नया सीख रही थी। आज वो दिन आ ही गया है जब मैं कह सकती हूं कि मैं अच्छे अंकों के साथ पास हो गई हूं।"

Recommended Video

Ajay Devgn और Kajol wish to Nysa Devgan को 18 वें Birthday पर ऐसे किया Wish | FilmiBeat

Kajol

काजोल ने हैपी अडल्टहुड लिखकर अपनी लाडली को विश किया है। हालांकि आगे उन्होंने यह भी लिखा है कि तुम्हारे पास वह सबकुछ है जो एक महिला को ऊंचे उड़ने के लिए चाहिए.. किसी के लिए अपनी चमक कम मत करना.. मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं.. अपने पावर का इस्तेमाल अच्छे कामों में करो।

नीसा 20 अप्रैल 2003 को पैदा हुई थी। नीसा विदेश में पढाई कर रही हैं। हालांकि कोरोना महामारी लॉकडाउन की वजह से वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। नीसा यूं तो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, लेकिन सोशस मीडिया पर काजोल अक्सर बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी बिटिया की तुलना मां से की थी और कहा था कि कुछ गलत करने पर उससे उन्हें डांट भी पड़ती हैं और कुछ अच्छा करे तो तारीफ भी मिलती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X