#DiwaliDhamaka: मैंने इतनी अच्छी फिल्म आज तक नहीं देखी
अजय देवगन के लिए काजोल सपोर्ट सिस्टम से काफी ज़्यादा हैं क्योंकि अजय देवगन की कोई भी फिल्म आए उसे अजय देवगन से पहले काजोल प्रमोट करने लग जाती हैं।
अजय देवगन का सपोर्ट सिस्टम काजोल हैं। जहां एक तरफ उन्होंने अजय देवगन के महत्तावाकांक्षी प्रोजेक्ट शिवाय को जमकर प्रमोट किया वहीं हाल ही में अजय की अगली मराठी फिल्म की भी शुरूआत काजोल के हाथों से हुई है।
और अब काजोल अजय देवगन के दीवाली धमाके के बारे में बात करना शुरू कर चुकी हैं। गोलमाल 4 के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि मैंने इतनी शानदार फिल्में बहुत कम देखी हैं।

गोलमाल 4 दीवाली पर रिलीज़ हो रही है और रोहित शेट्टी की फिल्म में इस बार अजय देवगन के साथ तबू और परिणीती चोपड़ा दिखाई देंगे। बाकी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट वही है।
काजोल ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं बहुत ज़्यादा एक्साइटेड हूं। गोलमाल 4 की पूरी कास्ट पागल है। और ये सारे सेट पर खूब मस्ती करते हैं। गोलमाल अगेन, इस सीरीज़ का चौथा पार्ट है जो पहले पार्ट के 10 साल बाद रिलीज़ हो रहा है।
काजोल आखिरी बार, शाहरूख खान के साथ दिलवाले में दिखीं थी। इसके बाद, वो किसी अच्छे प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ, वो धनुष के साथ वीआईपी 2 नाम की तेलुगू फिल्म शूट कर चुकी हैं।
वैसे भी दीवाली अक्षय पर कई बार भारी पड़ चुकी है। देखिए दीवाली पर कितनी फिल्मों का निकल चुका है दीवाला -


Click it and Unblock the Notifications











