मुझे लगा अजय देवगन कैसा अजीब आदमी है, सबको केवल घूरता रहता है

काजोल अपनी आने वाली फिल्म हेलीकॉप्टर ईला का जमकर प्रमोशन कर रही हैं और इस दौरान उन्होंने कुछ चीज़ों के बारे में खुलकर बात की। साथ ही कुछ लोगों के बारे में भी। इन लोगों में शामिल थे उनके जीवन के तीन खास शख्स - पति अजय देवगन, बेस्ट फ्रेंड करण जौहर और बेस्ट को स्टार शाहरूख खान।

अजय देवगन के बारे में बात करते हुए काजोल ने बताया कि मुझे शुरू शुरू में अजय बहुत घमंडी लगते थे। अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए काजोल ने कहा, हम जब पहली बार मिले तो अजय कॉफी पी रहे थे और सबको घूर रहे थे । मुझे लगा कि कैसा अजीब आदमी है ये। लेकिन जब मैंने उनसे बात की तब समझ में आया कि अच्छा ये दिमाग से तेज़ है इसलिए कम बोलता है।

kajol-opens-up-on-ajay-devgn-karan-johar-during-helicopter-eela-promotions

काजोल ने ये भी बताया कि अजय देवगन के साथ पहली बार वो हलचल शूट कर रही थी और उन्होंने अजय देवगन से श्रीदेवी बनकर बात करना शुरू कर दिया। जब भी अजय होटल की लैंडलाइन पर काजोल को फोन करते, काजोल श्रीदेवी बनकर फोन उठातीं। बाद में काजोल से बात करने के लिए अजय देवगन को उनकी मां तनूजा को फोन करना पड़ा।
[2020 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का पहला धमाका]

गौरतलब है कि काजोल और करण जौहर का झगड़ा तब से है जब अजय देवगन ने करण जौहर पर इलज़ाम लगाया कि करण ने शिवाय की बुराई करने के लिए केआरके को पैसे दिए हैं और काजोल ने भी इस बात पर यकीन किया। इसके बाद करण जौहर ने काफी कुछ बोला था।। लेकिन काजोल का कोई रिएक्शन नहीं आया।

बाद में यश और रूही के जन्म के बाद करण ने काजोल को अपने बच्चों की एक तस्वीर भेजी और उन्होंने तुरंत रिप्लाई किया और दोनों के बीच सब ठीक हो गया।

वैसे गुस्से में करण जौहर ने क्या क्या कह डाला था ज़रा हम आपको याद दिला देते हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X