अभिनेत्रियों की प्लास्टिक सर्जरी पर ये क्या बोल गईं काजोल? चर्चा में है ये चौकाने वाला बयान!

Kajol On Surgery- काजोल इस वक्त चर्चा में हैं और इसका कारण कोई फिल्म नहीं बल्कि एक शो है जिसका नाम द ट्रायल है। ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार में नजर आने वाला है और लोग काजोल के धमाका का इंतजार कर रहे हैं।
काजोल ने हाल ही में नई एक्ट्रेसेस और उनकी फिल्मों की शुरुआत को लेकर जवाब दिया है और प्लास्टिक सर्जरी पर भी अपनी बात रखी है। उनसे पूछा गया कि नई अभिनेत्रियों को क्या टिप्स देना चाहेंगी? तो काजोल ने कहा कि, "भगवान ने तुम्हें एक खास तरीके से बनाया है, और जिसे भगवान ने उस तरह नहीं बनाया जैसा तुम चाहते थे, उसमें हमेशा मेकअप होता है!"
इंटरव्यूवर ने काजोल से कहा, "या सर्जरी!" काजोल ने कहा, ''नहीं! यह पूरी बात है!" इसपर उन्होने कहा कि ये दबाव में नहीं होना चाहिए, ये सिर्फ एक विकल्प होना चाहिए। इसपर काजोल बोल पड़ीं कि, "मेरा यही मतलब है।
ये एक व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि 25 लोगों ने आपको ऐसा करने के लिए कहा है।'' काजोल का अब ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग भी उनकी इस बात पर सहमत हैँ। उम्र के इस पड़ाव में भी काजोल लगातार काम कर रही हैं और उनको प्रोजेक्ट्स मिलते रहते हैं।
हालांकि काफी समय से वो किसी भी फिल्म में लीड रोल में नहीं नजर आई हैं। इस वेब सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि वो तगड़ा धमाका करेंगी। हालांकि सीरीज रिलीज होने के बाद कैसा काम करती है ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।


Click it and Unblock the Notifications