MeToo: काजोल बोलीं, महिलाएं आवाज तो उठा रहीं है, ऐसे लोगों को घसीटकर सामने ला रही हैं
काजोल इस समय पूरी तरह से फिल्म हेलीकॉप्टक ईला को लेकर मेहनत कर रही है और रिलीज से पहले कई जगह जाकर इसका प्रमोशन कर रहीं है। हाल ही में काजोल का बयान #meetoo को लेकर आया है और उनका कहना है कि जो भी हो रहा है वो सही है। कम से कम महिलाएं अपनी आवाज बाहर उठा रहीं है और कई लोगों को खींचकर सबके सामने ला रही है। काजोल का कहना है कि इस बात से आगे जाकर महिलाओं को खासकर जो बॉलीवुड से जुड़ी है उनको काफी ज्यादा इस बात से राहत मिलेगी और लोग इस तरह के काम करने से पहले सोचेंगे।
उन्होने कहा कि ये बिल्कुल सही है कि आप लोग इस पर अब आवाज उठा रहें है जो काफी पहले हो चुका है..ये चीजें महिला या पुरुष किसी के साथ भी हो सकती हैं।

बता दें कि काफी समय से ये मामला काफी ज्यादा उछाल में है और तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर बयान के बाद कई लोग इसको लेकर सामने आए है।
इसके सपोर्ट में बॉलीवुड के कई लोग सामने आए है लेकिन कई लोगों ने इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला की बात करें तो वो इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली है..
काफी ज्यादा मस्ती करती हुई नजर आएंगी। फिल्म को लेकर लोग इंतजार में है और इसका ट्रेलर काफी ज्यादा लोगों को पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











