बेटी को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं काजोल हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- लड़की के नशे छुड़वाओ

Nysa Devgn At Siddhivinayak: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन आए दिन अपने बोल्ड लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। नीसा देवगन पार्टी और फैशन दोनों की ही शौकीन हैं। वहीं अब नीसा का एकदम जुदा अंदाज सामने आया है। दरअसल, काजोल अपनी बेटी नीसा को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं हैं। दोनों ही इस दौरान बेहद सिंपल सादे अंदाज में नजर आ रही हैं।
हो रही हैं जमकर ट्रोल
काजोल और नीसा की इस दौरान की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं हालांकि इस अंदाज के लिए काजोल और नीसा के कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सेक्सी अवतार और लेट नाइट पार्टी के लिए चर्चाओं में रहने वाली नीसा का ये अंदाज उनके फैंस के बीच टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बेटी के नशे छुड़वाने के लिए लेकर गई थीं क्या?' तो वहीं एक यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है।
नीसा का ट्रांसफॉर्मेशन
बता दें कि बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही नीसा अपने बोल्ड लुक्स और पार्टी वाली मस्तियों के लेकर छाई रहती हैं। नीसा के ट्रांसफॉर्मेशन और ग्लैमरस लाइफस्टाइल को लेकर के बाद माना जा रहा है कि वो खुद को फिल्म इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रही हैं और जल्द ही फिल्मों में धामाकेदार एंट्री कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications