..................... Kajol mother in law advised her to return to work after nysa was born - Hindi Filmibeat

काजोल के मां बनने के बाद फिल्मों में काम करने को लेकर सास ने कही ऐसी बात, सुनकर हो जाएंगे हैरान

Kajol

काजोल बॉलीवुड की एक जानी-मानी अदाकारा है और आपको बता दें कि जल्दी ही वह अपनी आने वाली स्ट्रीमिंग सीरीज 'द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा' में नजर आने वाली है। इस वेब सीरीज में वह एक वकील नोयोनिका की भूमिका निभाएंगी। बता दें कि काजोल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी पर भी काफी ध्यान देती है और इतना ही नहीं इस वजह से वह काफी सुर्खियों में भी रहती है।

काजोल का सपोर्टिंग सिस्टम है उनका परिवार

हाल ही में काजोल ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी सास शायद पहली ऐसी सास होंगी जिन्होंने न्यासा के जन्म के बाद में उन्हें काम करने की सलाह दी थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके पास में एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम है। जो कि उन्हें अपने काम में बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं। बता दें कि काजोल दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी काफी बिंदास नजर आते हैं।

न्यासा के जन्म के बाद काजोल की सास ने कहा काम पर लौटो

काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सास के बारे में कुछ बातें कहीं जो कि काफी हैरान कर देने वाली थी। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने न्यासा को जन्म दिया तो कुछ वक्त के बाद ही उनकी सास ने उन्हें काम पर वापस जाने की सलाह दे दी थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि "मेरा परिवार काफी ज्यादा सपोर्ट है और मेरी सास ने न्यासा के जन्म के बाद मुझसे कहा कि मैं काम पर वापस लौटने और मुझे प्रेरित भी किया।"

काजोल और अजय ने मिलकर की बच्चों की परवरिश

काजोल ने यह भी बताया कि "मेरी सास ने मुझसे यह कहा कि तुम ने आशा की चिंता मत करो, हम सब उसके पास है। अजय ने भी मेरे लिए अपनी शूटिंग का शेड्यूल चेंज कर लिया था। अगर मैं कहीं बाहर जाकर शूटिंग करती तो वह मुंबई में रहते और हम दोनों ने ऐसे ही मैनेज किया। अगर बच्चों को समय देने की बात है तो मैं क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर भरोसा करती हूं।"

काजोल ने अच्छी मां होने के निभाए सभी फ़र्ज़

काजोल ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि "अगर मैं अपने बच्चों के साथ में 10 मिनट भी बताती हूं तो बिना हाथ में फोन या फिर बिना टीवी देखे हुए उनसे बात करती हूं। हमसे पूछती हूं कि बताओ कैसा रहा तुम्हारा दिन। मुझे ऐसा लगता है कि अच्छे माता-पिता अपने बच्चों के साथ ऐसा ही करेंगे।" इन सब से साफ जाहिर होता है कि काजोल एक बहुत ही अच्छी मां है और इतना ही नहीं एक बेहद ही उम्दा एक्ट्रेसेस में भी शुमार है।

काजोल का वर्कफ्रंट

अगर हम काजोल के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं और आपको बता दें कि हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' भी रिलीज हो चुकी है। अब जल्दी ही उनको वेब सीरीज 'ट्रायल' में देखा जाने वाला है और आपको बता दें कि इसे डिजनीप्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस की यह वेब सीरीज 14 जून 2023 रिलीज हो जाएगी।

Read more about: kajol bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X