..................... काजोल और शाहरुख खान Kajol married Shahrukh Khan if She had not met Ajay Devgn - Hindi Filmibeat

फैन ने पूछा अजय देवगन नहीं मिलते तो शाहरुख से शादी होती? काजोल का आया जवाब खान से पूछो

हिंदी सिनेमा की सुपरहिट और सदाबहार जोड़ी की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में काजोल और शाहरुख का नाम आता है। दोनों ने साथ में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे , बाजीगर, कुछ कुछ होता है , माई नेम इज खान जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। इसके साथ काजोल और अजय देवगन की रियल और रील लाइफ जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया है।

जल्द दोनों फिर से तानाजी में पति-पत्नी की भूमिका में नजर आयेंगे। लेकिन इस बार फैस ने काजोल से शाहरुख और अजय देवगन से जुड़ा हुआ सवाल पूछ कर खबरों में ला दिया है। काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ बातचीत का सेशन किया।

Kajol,Shahrukh Khan, Ajay Devgn,

तभी एक फैन ने काजोल से सवाल किया कि अगर वो अपनी लाइफ में अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो क्या शाहरुख से शादी कर लेतीं? काजोल ने इस पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?

इसके साथ काजोल से ये भी सवाल पूछा गया कि वह फिर से शाहरुख खान के साथ काम कब करेंगी? इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि ये शाहरुख खान से पूछो। वैसे आपको बता दें कि काजोल और शाहरुख ने दिलवाले में आखिरी बार काम किया। अजय देवगन के साथ उनकी तानाजी 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। चलिए आपको दिखाते हैं कुछ यादगार तस्वीर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X